झुन्ना पंडित के अनुसार देसी पिस्टल व कारतूस का प्रयोग पहडिय़ा क्षेत्र निवासी पाइप करोबारी धर्मेन्द्र गुप्ता, मढ़वा विासी दिव्याग पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या में प्रयोग हुआ था जबकि संथवा के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पटेल के अपहरण और रंगदारी मांगने में भी इसी असलहे का उपयोग किया गया था। पुलिस ने शातिर अपराधी झुन्ना पंडित को रिमांड पर लेने के बाद कई वारदातों के बारे में पूछताछ की है। असलहा बरामद करने के साथ ही उसके गैंग के पनाहगारों व अन्य लोगों की भी जानकारी ली है। कोर्ट से मिली 9 घंटे की रिमांड अवधि बीत जाने के बाद सारनाथ व कैंट पुलिस ने शातिर अपराधी का मेडिकल कराने के बाद उसे जेल में दाखिल कराया।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-आसमान में छाये हुए हैं बादल, सर्द हवाओं ने किया ठिठुरने पर विवश