10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-आसमान में छाये हुए हैं बादल, सर्द हवाओं ने किया ठिठुरने पर विवश

आज भी बारिश होने की संभावना, पांच जनवरी से मौसम खुलने के आसार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 4 Jan 2020, 11:42 AM IST

Cloud

Cloud

वाराणसी. आसमान में बादल छाये हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-काशी के गंगा घाट की तर्ज पर गुजरात के नर्मदा तट पर होगी आरती

बीते शाम से ही आसमान में बादलों ने घेरा डाला है। रात में बारिश होने की संभावना थी लेकिन पानी नहीं बरसा। शनिवार की सुबह कोहरा का हल्का असर था और दिन चढऩे के साथ आसमान में बादल छाये रहे। बादल रहने से भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर लोगों को घरों में दुबकने पर विवश किया हुआ है। सभी को धूप निकलने का इंतजार है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-न्यूनतम तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी, 24 घंटे बाद साफ होगा मौसम

एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
पूर्वांचल में एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। कभी धूप निकलेगी तो कभी सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसका असर भी सप्ताह भर के अंदर दिखायी देगा। चार जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है इसके बाद आसमान साफ होगा तो तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-आसमान में फिर छाये बादल, रात तक बारिश होने की संभावना