2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-न्यूनतम तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी, 24 घंटे बाद साफ होगा मौसम

रात में बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले, तेज धूप से मिली थी ठंड से फौरी राहत
2 min read
Google source verification
Weather Alert

Weather Alert

वाराणसी. तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में बारिश हुई थी। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ था और दोपहर में धूप भी निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम को उत्तर-पूर्व (हिमालय) से आ रही तेज ठंड हवाओं ने फिर से गलन बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-आसमान में फिर छाये बादल, रात तक बारिश होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के अनुसार ही मौसम में बदलाव हो रहा है। दो दिन से दिन में तेज धूप निकल रही है तो शाम को बादल छाने के बाद रात में बारिश हुई है। दो व तीन जनवरी तक पूर्वांचल में बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी। शुक्रवार को भी मौसम में कई परिवर्तन हुए है। धूप इतनी तेज थी कि लोगों को लगा कि अब ठंड से राहत मिल जायेगी। थोड़ी ही देर में मौसम फिर बदला और आसमान में बादल छा गये। शाम को तेज हवाओं ने लोगों को फिर से ठिठुरने पर विवश कर दिया। चार जनवरी के बाद पूर्वांचल में मौसम साफ होगा। यदि इस बीच जम्मू कश्मीर पर फिर से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं पहुंचता है तो फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस व सपा सरकार से सौ गुना अच्छी है यूपी की कानून व्यवस्था- सुरेश खन्ना

24 घंटे बाद चलेगी उत्तर पश्चिमी हवाएं
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार पांच जनवरी से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेगी। जम्मू कश्मीर से आने वाली इन हवाओं से गलन में वृद्धि होगी। इससे फिर से मौसम में ठंड का असर दिखायी देने लगेगा। ठंड में बढ़ोतरी के साथ घना कोहरा पड़ेगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जायेगी। मकर संक्राति तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-रात में हुई बारिश, दिन में खिली तेज धूप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग