2 जनवरी को मौसम का यही हाल था। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गुनगुनी धूप सेंकने का मौका मिला था। दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छाये थे जो शाम तक घने हो गये थे। रात में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ था उसके बाद बीती देर रात बारिश हुई है, जिससे रात में व सुबह के समय फिर से ठंड में बढ़ोतरी हो गयी थी। दूसरे दिन सुबह से ही मौसम साफ था। दिन चढऩे के साथ ही भगवान भास्कर ने दर्शन दिये। तेज धूप निकलने से लोग बिना गर्म कपड़े पहने ही धूप सेकते रहे। दोपहर तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-44 साल बाद दूसरे स्टेशन से चलेगी यह ट्रेन, 45 रुपया महंगी हुई वंदेभारत की यात्रा