शहर में ही कई जगहों पर प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक बनी हुई है। जबकि पहडिय़ा मंडी में मध्य प्रदेश के नीमच का प्याज 45 से 55 रुपये किलो बिक रहा है। सस्ता प्याज मिलने के कारण दोपहर में ही मंडी से सारे प्याज खरीद लिये गये। मंडी समिति का कहना है कि अब प्याज की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पहडिय़ा मंडी में नीमच के प्याज को बेचने के लिए चार दुकाने लगायी गयी है। महाराष्ट्र से भी मंडी में प्याज आ रहा है, जिसकी कीमत कुछ अधिक है।
यह भी पढ़े:-काशी के गंगा घाट की तर्ज पर गुजरात के नर्मदा तट पर होगी आरती