वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बाहुबली अतीक अहमद ने किया नामांकन दाखिल, चुनाव प्रचार को लेकर बड़ा ऐलान

शिवपाल यादव की पार्टी ने नहीं बनाया प्रत्याशी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 6:29 PM IST
PM Narendra Modi and Atiq Ahmed
PM Narendra Modi and Atiq Ahmed

वाराणसी. बाहुबली अतीक अहमद ने सभी अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को अपना वाराणसी संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बाहुबली अतीक अहमद के प्रतिनिधि के रुप में शहनवाज आलम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शहनवाज का कहना है कि अतीक अहमद को सभी दलों का समर्थन प्राप्त है।
यह भी पढ़े:-बनारस लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनाव में बाहुबलियों का नहीं खुला है खाता

IMAGE CREDIT: Patrika

बाहुबली अतीक अहमद ने वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन कर राजनीति में खलबली मचा दी है। अतीक अहमद की पत्नी ने पहले ही कहा था कि अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन व राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी को वाक ओवर दिया है ऐसे में वाराणसी सीट से अतीक अहमद चुनाव लड़ कर पीएम नरेन्द्र मोदी को चुनौती देंगे। इसके बाद सांतवे चरण के लिए १९ मई को होने वाले मतदान के लिए अतीक अहमद ने अंतिम दिन नामंाकन दाखिल कर दिया है। अतीक अहमद के संसदीय चुनाव में उतर से वाराणसी सीट की लड़ाई दिलचस्प हो गयी है। बीजेपी ने बनारस से पीएम नरेन्द्र मोदी को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है। सपा व बसपा गठबंधन से तेज बहादुर यादव व शालिनी यादव में से एक प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-एमबीए पास है पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे अर्थी बाबा, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

पैरोल मिलने पर अतीक अहमद करेंगे वाराणसी में चुनाव प्रचार
बाहुबली अतीक अहमद के प्रतिनिधि शहनवाज ने कहा कि पैरोल मिलने पर अतीक अहमद खुद बनारस आयेंगे और यहां पर चुनाव प्रचार करेंगे। बनारस के मुस्लिम मतदाता हमारे साथ है इसके अतिरिक्त अन्य दल भी हमे समर्थन कर रहे हैं। अतीक अहमद के चुनाव लडऩे से साफ हो गया है कि सपा व बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस को मुस्लिम मत अपने पाले में रखने में आसानी होगी। यदि मुस्लिम मतों में अतीक के आने से बड़ा बिखराव हो जाता है तो सबसे अधिक फायदा पीएम नरेन्द्र मोदी को होगा।
यह भी पढ़े:-बनारस की बड़ी खबर, गठबंधन प्रत्याशी को लेकर सपा में मचा घमासान, पार्टी के एक गुट ने कराया तेज बहादुर यादव को नामांकन

Updated on:
29 Apr 2019, 6:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी