24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस की बड़ी खबर, गठबंधन प्रत्याशी को लेकर सपा में मचा घमासान, पार्टी के एक गुट ने कराया तेज बहादुर यादव को नामांकन

पूर्व मंत्री पार्टी छोडऩे का कर सकते हैं ऐलान, चंदौली के साथ बनारस सीट पर पड़ सकता है प्रभाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Apr 2019, 6:48 PM IST

Tej Bahadur Yadav and Shalini Yadav

Tej Bahadur Yadav and Shalini Yadav

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से सपा में दो फाड़ हो गया है। अखिलेश यादव व मायावती गठबंधन ने वाराणसी संसदीय सीट से शालिनी यादव को सपा प्रत्याशी बनाया है और सोमवार को शालिनी यादव भारी भीड़ के साथ नामांकन करने पहुंच ग्रयी है। इसी बीच सपा के एक गुट ने निर्दल नामांकन किये बीएसफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को फिर से नामांकन कराने पहुंच गये हैं। इसी बीच एक प्रत्याशी के टिकट कटने व दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की अटकले लगने लगी है। सपा के एक गुट ने दावा किया है तेज बहादुर यादव ही सपा के मुख्य प्रत्याशी होने जा रहे हैं जबकि शालिनी यादव डमी प्रत्याशी के रुप में रहेंगी।
यह भी पढ़े:-एमबीए पास है पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे अर्थी बाबा, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

चंदौली से सपा के पूर्व सांसद रामकिुशन यादव भी इस जंग में कूद पड़े हैं। चंदौली लोकसभा सीट से संजय चौहान को गठबंधन से टिकट मिलने के बाद वहां पर पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। चंदौली के सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव भी खुल कर तेज बहादुर यादव के साथ आ गये हैं और मीडिया से कहा कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा। यह पार्टी हाईकमान का निर्णय होता है मेरा मानना है कि तेज बहादुर यादव को समर्थन करके हम शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के बयान से साफ है कि वह गठबंधन के प्रत्याशी के साथ नहीं है।
यह भी पढ़े:-बनारस लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनाव में बाहुबलियों का नहीं खुला है खाता

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल सपा को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस छोड़ कर सपा में आयी शालिनी यादव को सपा ने वाराणसी सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से बनारस में भी सपा के अंदर घमासान मच गया है सपा के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल पार्टी के इस निर्णय से बेहद नाराज बताये जा रहे हैं और चर्चा है कि वह सपा को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं इसके लिए 30 अप्रैल को प्रेसवार्ता बुलायी है।
यह भी पढ़े:-वाराणसी से पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बाहुबली अतीक अहमद, इस दिन हो सकता है नामांकन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग