वाराणसी

Kashi Vishwanath : इस सावन बाबा का होगा अद्भुत श्रृंगार, दीपावली पर दीपों की कतार

Kashi Vishwanath- टीवी पर गर्भगृह की पूजा अर्चना का होगा लाइव प्रसारण, नंबवर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, सड़कों पर नहीं दिखेगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 8:15 PM IST
Baba Kashi Vishwanath to adorned sawan 2021
Kashi Vishwanath : इस सावन बाबा का होगा अद्भुत श्रृंगार, दीपावली पर दीपों की कतार

डॉ. अजय कृष्ण चतुर्वेदी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
वाराणसी. अबकी सावन बाबा विश्वनाथ का अद्भुतश्रृंगार होगा। श्रावण मास से शुरू विशेष उत्सव दीपावली तक चलेगा। दीवाली पर काशी में दीपों की ऐसी छंटा होगी, भक्त भाव विभोर हो उठेंगे। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नहीं लगेंगी। पूजा अर्चना टीवी पर लाइव देखी जा सकेगी। विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण दीपावली तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
इस सावन बाबा पर जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालु धाम के चौक क्षेत्र में रहेंगे। इसके पहले हर साल श्रद्धालुओं की दो से तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगती थीं। खास दिनों में तो 48-48 घंटे भक्त कतार में ही खड़े रह जाते थे। पूरी रात सड़क पर भजन-कीर्तन करते बीतती। महीनों पहले तैयारी शुरू हो जाती। बैरिकेडिंग और लाल कार्पेट बिछती। लेकिन, इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।

इस बार सावन यह व्यवस्था
वाराणसी के कमिश्नर और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल बताते हैं कि इस सावन भक्त विश्वनाथ धाम परिसर स्थित चौक क्षेत्र में रहेंगे। मकराना के मार्बल पर लाल कार्पेट बिछेगी। जगह-जगह टीवी में गर्भगृह की पूजा अर्चना का लाइव प्रसारण होगा।

जनवरी 2019 में पीएम ने रखी थी आधारशिला
विश्वनाथ धाम का नवनिर्माण 15 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखने के बाद शुरू हुआ था।

सवा सौ से ज्यादा भवन और मंदिर गिराए गए
काशी विश्वनाथ क्षेत्र धरोहर बचाओ समिति के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी के अनुसार धाम के निर्माण के लिए सवा सौ से ज्यादा ऐतिहासिक भवन, मंदिरों को गिराया गया। जिनमें प्रमोद विनायक, समुख विनायक, दुर्मुख विनायक, तारकेश्वर, कुबेरेश्वर, ढुंढिराज गणेश, भवानी गौरी, गोयनका छात्रावास, आदि संकटमोचन, पंचकोशी परिक्रमा शुभारंभ स्थल (व्यास निवासा), विश्वनाथ मंदिर महंत आवास प्रमुख हैं।

एक नजर में विश्वनाथ धाम
कुल क्षेत्रफल-50261 वर्ग मीटर
400 मकान-भवन और 30 मंदिर अधिग्रहीत
35 मीटर लंबे व 80 मीटर चौड़े क्षेत्र में बन रहे गेट
24 भवनों का काम भी हो रहा
प्रोजेक्ट पर चार सौ करोड़ का खर्च
नवंबर 2021 तक निर्माण कार्य होगा पूरा

यह भी पढ़ें : अयोध्या भूमि विवाद- 18 मार्च को ही 8 करोड़ में खरीदा गया था एक और जमीन का टुकड़ा

Published on: