वाराणसी

BHU में क्रिमिनोलॉजी, पर्सनल लॉ और विवाह उत्तराधिकार पर शुरू होंगे नए कोर्स, एडमिशन के लिए अंतिम तिथि घोषित

Education News : BHU news: varanasi news: बीएचयू में पर्यावरण आधारित प्रीहिस्टोरिक आर्कियोलॉजी, हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार क्रिमिनोलॉजी (अपराध विज्ञान), पेनोलॉजी (दंडविज्ञान) और विक्टिमोलॉजी (पीड़ित विज्ञान) पर कोर्स शुरू किया जा रहे हैं...
2 min read
Jul 02, 2026
Banaras Hindu University
Banaras Hindu University

New Courses In BHU: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पर्यावरण आधारित प्रीहिस्टोरिक आर्कियोलॉजी, हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार क्रिमिनोलॉजी (अपराध विज्ञान), पेनोलॉजी (दंडविज्ञान) और विक्टिमोलॉजी (पीड़ित विज्ञान) पर कोर्स शुरू किया जा रहे हैं। यह सभी स्वयं कोर्स होंगे जो ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। इन सभी कोर्स में आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है। कोर्स को पूरा करने के बाद दो से चार क्रेडिट भी विश्वविद्यालय की तरफ से दिया जाएगा।

जानें कब तक होगा एडमिशन

क्रिमिनोलॉजी, पेनोलॉजी और विक्टिमोलॉजी कोर्स में निशुल्क पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है। वहीं, हिंदू पर्सनल लॉ में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है जबकि आर्कियोलॉजी में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। अपराध विज्ञान और कानून के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, सोधार्थियों और पेशवारों को उनके करियर में बढ़त देगा। यह 12 सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स है। कोर्स इंस्ट्रक्टर बीएचयू के विधि संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉक्टर अनूप कुमार हैं। इस कोर्स की पढ़ाई 27 जुलाई से 12 अक्टूबर तक की जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश के लिए किसी भी क्षेत्र की योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। यह सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए कोर्स खुला है।

बताया जा रहा है कि 8 सप्ताह के हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार के कोर्स इंस्ट्रक्टर डॉ अनूप ही बनाए गए हैं। इसकी पढ़ाई 24 अगस्त से लेकर 10 अक्टूबर तक की जाएगी और इसमें छात्रों को दो क्रेडिट दिए जाएंगे। इस कोर्स में हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, दत्तक ग्रहण, भरण पोषण, पारिवारिक अधिकारों और संपत्ति से जुड़े कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कराया जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी

12 सप्ताह के पर्यावरण आधारित प्रागैतिहासिक आर्कियोलॉजी कोर्स की कक्षाएं 27 जुलाई से 12 अक्टूबर तक संचालित की जाएंगी। इसमें आर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, इतिहास, ह्यूमैनिटीज और सामाजिक विज्ञान नेट-जेआरएफ, यूपीएससी, यूपीपीएससी अभ्यर्थी इस कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इस कोर्स के इंस्ट्रक्टर वसंता कॉलेज के डॉक्टर राजीव कुमार जायसवाल और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉक्टर गार्गी चटर्जी होगी। विश्वविद्यालय की तरफ से इन सभी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र और छात्राएं संस्थान की वेबसाइट पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं।

Published on:
02 Jul 2026 08:55 am
Also Read
View All