
Pc-Patrika
BHU Junior Doctor Suicide:वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने परिवार और प्रेमिका को एक भावुक भरा संदेश लिखकर अलविदा दुनिया लिखा है। बताया जा रहा है कि सुश्रुत छात्रावास में जूनियर रेजिडेंट ने ड्रिप लगाकर ड्रग का ओवरडोज लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। साथी छात्रों ने उन्हें बार-बार कॉल किया और जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने छात्रावास का दरवाजा खोल कर देखा तो डॉक्टर की लाश बिस्तर पर पड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सुश्रुत छात्रावास में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने नसों में एनेस्थीसिया की ड्रिप लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक ऋतविक कुंडू (27) चिकित्सा विज्ञान संस्थान के जूनियर रेजिडेंट थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद के रहने वाले उन्होंने पर अपने कमरे में हाथों की नसों में ड्रिप में ड्रग का ओवर डोज लेकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात साथी छात्रों ने उन्हें कॉल किया और किसी भी तरह का जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी साथी छात्रों ने प्रॉक्टोरियल विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर लंका थाने की पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई और मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस की माने तो डॉक्टर के नसों में एनेस्थीसिया का ओवरडोज लगा हुआ था। हालांकि, पुलिस इस मामले में आगे की जांच करने की बात कह रही है। वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें जूनियर रेजिडेंट ने अपने परिवार और गर्लफ्रेंड समेत भाई बहनों के लिए भी भावुक संदेश लिखा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हाथ से ही लिखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जूनियर रेजिडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। वहीं, अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए उन्होंने लिखा है कि वह बहुत अच्छी लड़की है और उनसे बहुत प्यार भी करती है। उसने बहुत कुछ किया लेकिन वह उसके लिए कुछ नहीं कर सके। इस सुसाइड के लिए उस लड़की को दोषी ना ठहराया जाए और उसका ख्याल भी रखा जाए।
वहीं, जूनियर रेजिडेंट ने लिखा है कि वह अपने माता-पिता के लिए अंतिम सहारा थे, जिसके बाद उन्हें बहुत बड़ा दुख पहुंचाने वाला है। उन्होंने मां पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। उन्होंने लिखा है कि उनका जीवन इतना सरल नहीं था। वह बहुत ही ज्यादा संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने परिवार, भाई, बहन, दोस्तों से माफी मांगते हुए परिवार का ध्यान रखने की अपील की है। इसके साथ उन्होंने अलविदा दुनिया लिखकर सुसाइड नोट को समाप्त करते हुए आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होने के बाद लंका पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक रेजिडेंट के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मौके से एक हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है की हैंडराइटिंग की जांच करवाई जाएगी की यह सुसाइड नोट किसने लिखा है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृश्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। ऐसा लग रहा है कि एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज होने के कारण डॉक्टर की मौत हुई है। फिलहाल, बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
Updated on:
29 Jun 2026 07:57 am
Published on:
29 Jun 2026 07:57 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
