17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत, अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फुल, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

Flower petals showered on Kanwariyas from a helicopter in Kashi। Shree Kashi Vishwanath Temple : काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचने वाले कांवड़ियों पर जिला प्रशासन हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है...
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

Pc-Patrika

Shree Kashi Vishwanath Temple: सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में आस्था का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया है। फूलों की बारिश होने के बाद श्रद्धालुओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला और इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' का जयघोष किया।

मंदिर के सीईओ ने भी बरसाए फूल

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला प्रशासन ने इस बार अनुमान जताया है कि करीब एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एक तरफ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं पर फूल बरसा, वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया।

सोमवार की सुबह से ही काशी में बारिश का दौर जारी है, ऐसे में कावड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बारिश की हल्की फुहार के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किए जाने के बाद कावड़ियों में दोगुना उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंदिर परिसर के भीतर और बाहर 'हर हर महादेव' के जय घोष से वातावरण गूंज उठा। मंदिर प्रशासन ने फूलों से पूरे मंदिर का भगत श्रृंगार कराया है, वहीं, हेलीकॉप्टर द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा किए जाने से इसकी सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।

सुरक्षा चाक-चौबंध

सोमवार की सुबह से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सावन की भीड़ को देखते हुए पूरे धाम परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सुबह से सड़कों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा ले रहे हैं। वहीं, सदे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे काशी में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गो का उपयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर अपील की है।