अजन्मी बेटियों के प्रति पश्चाताप और सम्मान प्रकट करते हुए कुशा, जौ, तिल एवं गंगाजल के साथ पिण्ड अर्पित कर पिंड पूजन कच्चा सूत, चंदन, फूल-माला, धूप-दीप नैवेद्य प्रदान कर प्रत्येक पिण्ड को बेटी के प्रतीक रूप में स्थापित कर उनकी सद्गति हेतु प्रार्थना किया गया। सनातन रीतियों का पालन करते हुए दक्षिण दिशा की ओर मुख कर अजन्मी आत्माओं को जल अर्पित (तर्पण) किया गया, ताकि उनकी आत्मा को परम शांति और मोक्ष प्राप्त हो सके। अनुष्ठान के अंत में समाज में व्याप्त इस कुरीति के प्रति ईश्वर से क्षमा-याचना की गई और पिंडों का मां गंगा की धारा में आदरपूर्वक विसर्जन कर शांति की कामना की गई।