16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, दो कर्मचारी घायल, हिरासत में आरोपी यात्री

Varanasi Airport news: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन में सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के लाइसेंस से असलहे से गोली चल गई..
2 min read
Google source verification
Varanasi Airport

वाराणसी एयरपोर्ट Pc-Vijendra Mishra

Firing on Varanasi Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन में सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के लाइसेंस से असलहे से गोली चल गई। बताया जा रहा है कि गोली दो लोगों को लगी है, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाली और घायल दोनों लोगों को बड़ागांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक के पैर में जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी है।

पढ़ें पूरा मामला

एयरपोर्ट परिसर में गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1810 से वाराणसी से मुंबई की यात्रा करने के लिए आजमगढ़ के रहने वाले कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने बताया है कि यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल भी लेकर एयरपोर्ट आए थे। टर्मिनल भवन के पास चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच व राउंड की काउंटिंग के जाने के दौरान अचानक पिस्टल से फायर हो गया।

पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने बताया है कि पिस्टल से फायर होने के बाद गोली एक महिला के पैर तथा पास ही खड़े एक व्यक्ति के अंगूठे में लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की जानकारी होने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया और यात्री को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया है कि फिलहाल दोनों यात्रियों की स्थिति खतरे के बाहर है।

क्या बोले अधिकारी

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी और खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंची। इस दौरान यात्री से पूछताछ करने में एजेंसियां जुटी हुई हैं। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि गोली लगने से एयरपोर्ट पर दो कर्मचारी घायल हुए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी फूलपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी यात्री से पूछताछ में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना एयरपोर्ट परिसर के अंदर टर्मिनल भवन के पास हुई।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग