9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबी और बीमारी को तांत्रिक ने बताया ‘ऊपरी साया’: वाराणसी में घर बुलाकर हुई हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी में एक तांत्रिक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Tantrik Murdered in Varanasi: वाराणसी में एक तांत्रिक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया गैस सिलेंडर, लकड़ी का स्टूल, लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि तांत्रिक ने गरीबी और बीमारी को ऊपरी साया बताया था, जिससे आरोपी नाराज चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने तांत्रिक की हत्या कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी वरुणा लिपि नागयच ने बताया है कि लालपुर पांडेयपुर थाने में 9 जुलाई को अनीश उपाध्याय नामक व्यक्ति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जांच चल रही थी, इसी दौरान 13 अगस्त को उनकी पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में फिर से तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो अनीश उपाध्याय का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

कानपुर से लौटकर की हत्या

उन्होंने बताया की विवेचना के दौरान यह सामने आया कि अनीश उपाध्याय एक तांत्रिक थे और झाड़ फूंक का काम किया करते थे। इसी बीच आरोपियों के परिवार में एक व्यक्ति बीमार हो गया, जिसे तांत्रिक ने ऊपरी साया बताकर झाड़ फूंक शुरू किया। एडीसीपी ने बताया कि जब झाड़ फूंक से कोई असर नहीं हुआ तो बीमार व्यक्ति को लेकर उसके परिजन कानपुर गए और वहां भी इलाज कराया, लेकिन स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। इसके बाद आरोपियों ने तांत्रिक की हत्या करने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए सोनू, विशाल, विकास कुमार गौड़, साहिल गौड़, अभिषेक उर्फ रोहित कश्यप और मोहित कश्यप ने सिलसिलेवार तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हत्या की योजना बनाने के बाद वे वाराणसी पहुंचे और तांत्रिक को पूजा पाठ के बहाने मंडुवाडीह स्थित किराए के मकान में बुलाया। इस दौरान आरोपियों ने गैस सिलेंडर, स्टूल वा लोहे की रॉड से हमला कर तांत्रिक की हत्या कर दी। इस दौरान चीख पुकार को दबाने के लिए कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम से गाना भी चलाया गया।

कमरे में छिड़का परफ्यूम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद दीवार वा फर्श पर खून के छिटे पड़ गए थे, जिन्हें उन्होंने साफ किया। वहीं, बदबू को छिपाने के लिए कमरे में रूम फ्रेशनर का और बॉडी स्प्रे का छिड़काव किया गया। आरोपियों ने तांत्रिक के शव को झाड़ियां में फेंक दिया और सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग