वाराणसी

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका, डॉ. विश्वनाथ चौहान हारे

मुगलसराय वार्ड नंबर- 12 से निर्दल प्रत्याशी रेखा देवी ने भाजपा के डॉ विश्वनाथ को मात दी है।

2 min read
योगी

चन्दौली. बीजेपी को नगर निकाय चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। मुगलसराय वार्ड नंबर- 12 से निर्दल प्रत्याशी रेखा देवी ने भाजपा के डॉ विश्वनाथ को मात दी है। डॉ. विश्वनाथ चौहान बीजेपी के मुग़लसराय नगर अध्यक्ष हैं ।चंदौली से बसपा प्रत्याशी 298 वोटों से आगे हैं। चंदौली में भाजपा के रविंद्र को 1236 ,बसपा के अजय को 1534, सपा के नवीन को 378 और निर्दलीय रामशीष को 726 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:


अब तक की स्थिति
चन्दौली-मुगलसराय नगरपालिका से बीजेपी प्रत्याशी संतोष खरवार आगे।
सैयदराजा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र जायसवाल आगे।
चंदौली नगर पंचायत से बीएसपी प्रत्याशी अजय सोनकर आगे।
चकिया नगर पंचायत से आरएलडी प्रत्याशी अजय बागी आगे।

यह भी पढ़ें:


मुगलसराय वार्ड मेंबर से जीते हुए प्रत्याशियों की सूची
वार्ड नं.-2 से निर्दलीय शुभम भारती जीते
वार्ड नं.- 18 से बीजेपी जीती
वार्ड नं.-10 से सपा जीती
वार्ड नं.-24 से कांग्रेस की जीत
वार्ड नं.-22 बीजेपी की जीत
वार्ड नं.-16 से बीएसपी की जीत
वार्ड नं.-8 से बीएसपी की जीत
वार्ड नं.-20 से निर्दलीय सुनील शर्मा जीते
वार्ड नं.-14 से बीएसपी जीती
वार्ड नं.-6 से सपा की जीत

यह भी पढ़ें:

निकाय चुनाव में नगर निगम का परिणाम जहां बीजेपी के लिए काफी सुखद रहा है, वहीं पार्टी को नगरपालिका और नगर पंचायत सीट पर अधिकतर सीटों पर हार का सामना करना पड़ रहा है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गढ में ही पार्टी की फजीहत हो गई है। केशव मौर्या के गढ़ में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि जिले में बीजेपी की स्थिति अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है।

Updated on:
01 Dec 2017 03:12 pm
Published on:
01 Dec 2017 03:01 pm
Also Read
View All