16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के गढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

टिकट बंटवारे के समय से ही भाजपा और सपा भीतरघात से जूझ रही थी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Dec 2017, 12:48 PM IST

nagar nikay chunav

नगर निकाय चुनाव

आजमगढ़.मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हथौड़ा की जबरदस्त लड़ाई ने भाजपा और सपा को चारों खाने चित कर दिया है। पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद आजमगढ़ नगरपालिका सीट पर शीला श्रीवास्तव बढ़त बनाये हुए है तो बसपा दूसरे और भारत रक्षा दल तीसरे स्थान पर है। सपा और भाजपा चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही है।

बता दें कि इस सीट पर टिकट बंटवारे के समय से ही भाजपा और सपा भीतरघात से जूझ रही थी। वहीं बसपा को भी अपनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था। सपा, बसपा और भाजपा के नाराज नेता भीतरखाने से निर्दल प्रत्याशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के साथ खड़े हो गये थे।


वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष करने वाले संघठन भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के मैदान में उतरने से राजनीतिक दलों की मुश्किले और बढ़ गई थी। परिणाम भी लगभग वहीं दिख रहा है जिसकी लोगों को पहले से अपेक्षा थी। अब तक आये एक राउंड के परिणाम में शीला श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सुधीर सिंह पर करीब 300 मतों की बढ़त बनाये हुए है। वहीं हरिकश तीसरे स्थान पर है। जबकि सपा और भाजपा क्रमशः तीसरे औश्र चौथे स्थान पर है। वहीं मुबारकपुर नगरपालिका में सपा की करीमुन्निशा बढ़त बनाये है जबकि निर्दल हबीबुन्निशा दूसरे स्थान पर है। यहां भी भाजपा चौथे स्थान पर चली गई है।

आजमगढ नगर पालिका में पहले राउन्ड में

निर्दल शीला श्रीवास्तव - 2827
बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह - 2554
निर्दल हरिकश विक्रम श्रीवास्तव- 2376
सपा प्रत्याशी पदमाकर लाल वर्मा - 1987
भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह - 1300


आजमगढ़ के नगर पालिका परिषद मुबारकपुर-सपा आगे

आजमगढ नगर पंचायत अध्यक्ष पद का रूझान
1- नगर पंचायत लालगंज- बीजेपी आगे
2- नगर पंचायत मेंहनगर -बसपा आगे
3- नगर पंचायत जीयनपुर -निर्दल आगे
4-नगर पंचायत अजमतगढ-बीएसपी
5-नगर पंचायत बिलरियागंज- निर्दल आगे
6- नगर पंचायत महराजगंज- निर्दल आगे
7- नगर पंचायत सरायमीर- बीजेपी आगे
8- नगर पंचायत फूलपुर- निर्दल
9- नगर पंचायत माहुल- निर्दल आगे
10-नगर पंचायत अतरौलिया-सपा
11-नगर पंचायत निजामाबाद- निर्दल