वाराणसी

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बेटी बता कर साथ बुक किया रुम, करने लगा रेप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का करीबी रह चुका है पूर्व जिलाध्यक्ष

2 min read
May 22, 2018
Kanhaiya Lal Mishra, former district president of Bhadohi

वाराणसी. भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष को सिगरा पुलिस ने रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष दोपहर में इंग्लिशिया लाइन स्थित एक लॉज में पहुंचा। पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ एक महिला भी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने उसे बेटी बताया और रुम बुक कर लिया। आरोप है कि इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला के साथ रेप करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी तरह पुलिस को सूचना मिल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण को लेकर अटकलों को बाजार भी गर्म हो गया है।
यह भी पढ़े:-वर्षों बाद गंगा दशहरा में बन रहा खास संयोग, पितरों के लिए लगायी गयी डुबकी बदल देगी भाग्य


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का कभी करीबी माने जाने वाले भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा सुबह एक महिला के साथ बनारस पहुंचे। इंग्लिशिया लाइन स्थिति अन्य बीजेपी सभासद के लॉज पर पहुंचे। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा ने रुम बुक कराते समय अपना पहचान पत्र ही दिया। साथ आयी महिला को अपनी बेटी बताया। इसके बाद दोनों रुम में चले गये। इस लॉज में पहले भी कई बार पूर्व जिलाध्यक्ष आ चुके थे इसलिए उनके साथ आयी महिला पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। कमरे में जाते ही पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला के साथ रेप करना शुरू कर दिया। महिला ने चिल्लाना शुरू कर लिया लेकिन जिलाध्यक्ष मानने को तैयार नहीं था। आरोप है कि किसी तरह महिला ने १०० नम्बर पर फोन करके भी पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला के चिल्लाने की आवाज अगल-बगल कमरे में रह रहे लोगों ने सुनी ने मैनेजेर को सारी बात बतायी। मैनेजर ने तुरंत ही सिगरा पुलिस को फोन करके सारी जानकारी दी। मौके पहुंची सिगरा पुलिस ने रंगेहाथ पूर्व जिलाध्यक्ष को पकड़ लिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिगरा एसओ सतीश सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ रेप एंव अन्य धाराओं में मुकदजा पंजीकृत किया गया है जिसके अनुसार ही सारी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी से करना चाहता था भ्रष्टाचार की शिकायत, छुट्टी लेकर सिपाही जब मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा तो उसके साथ हुआ ऐसा बर्ताव

पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया था नौकरी दिलाने का झांसा
आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और फिर साथ में बनारस लेकर आया था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय के कभी करीबी रहे भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा अब रेप के आरोप में फंस चुुके हैं।
यह भी पढ़े:-पुलिस की पिटाई से फट गया ऑटो रिक्शा चालक के कान का पर्दा, रोते हुए पिता का खून पोछती रही मासूम बेटी

Published on:
22 May 2018 07:50 pm
Also Read
View All