वाराणसी

बरेका परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रेल कर्मी का शव, पास में बिखरा हुआ था खून, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Varanasi crime news। BLW news : वाराणसी के मंडूआडीह थाना क्षेत्र स्थित बनारस रेल कारखाना (बरेका) के परिसर में एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

2 min read
Jun 19, 2026
Dead body
Pc-Patrika

Body recovered in BLW: वाराणसी के मंडूआडीह थाना क्षेत्र स्थित बनारस रेल कारखाना (बरेका) के परिसर में एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड का रहने वाला था और यहां रेलवे के क्वार्टर में अकेले ही रहता था। इस दौरान शव के आसपास खून बिखरा पड़ा था, जिसके बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है।

खुला था घर का दरवाजा

जानकारी के मुताबिक, बनारस रेल कारखाना परिसर के आवास संख्या 597/ सी में संदिग्ध परिस्थितियों में पीटर बसंत होरो (37) का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने आवास का मुख्य गेट खुला हुआ पाया। इसके बाद लगातार कई बार आवाज लगाई गई, लेकिन घर के भीतर से किसी भी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिला। संदेह होने के बाद पड़ोसी घर के अंदर दाखिल हुए तो पीटर बसंत पेट के बलिए अचेत अवस्था में मिले। वहीं, कमरे में खून भी बिखरा हुआ था, जिसके बाद पड़ोसियों ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी।

वहीं, घटना की जानकारी के बाद मंडूआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि पीटर बसंत पावर लिफ्ट में चालक के पद पर कार्यरत थे। पड़ोसियों ने बताया है कि वह सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी झारखंड में एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन सुबह उनके घर का दरवाजा खुला होने के बाद घर से उनका शव बरामद किया गया है।

क्या बोली पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि रेल कर्मी का शव उनके ही सरकारी क्वार्टर से बरामद किया गया है। फिलहाल ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी हत्या हुई है, क्योंकि घर में बहुत सारा खून बिखरा पड़ा था। वहीं, घर का मुख्य दरवाजा भी खुला था। फिलहाल, पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजन झारखंड से वाराणसी पहुंच रहे हैं। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

Published on:
19 Jun 2026 01:37 pm
Also Read
View All