वाराणसी के रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित होटल सिटी इन में हैदराबाद के भाई, बहन व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किये।
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके के होटल सिटी-इन में एक युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं और हैदराबाद से काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए थे। दोनों ने पहले वाराणसी घूमा और चेक आउट वाले दिन जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोपहर बाद जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया।
काफी देर तक जब कोई रिप्लाई नहीं मिला तो उनके मोबाइल नंबर और कमरों के एक्सटेंशन नंबर पर काल की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। होटल प्रबंधन ने सिगरा पुलिस को सूचना दी, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मास्टर चाबी से ताला खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी गौरव सिंह समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट समेत पूरे कमरे से जरूरी चीजें सबूत के तौर पर इकठ्ठा की हैं।
होटल के कमरे के खुलते ही पुलिसकर्मी भी सिहर उठे, दोनों के शव जमीन के अंदर पड़े और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पास के स्टूल पर दवाइयां और पानी रखा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और उनके शव को कब्जे में ले लिया।
होटल कर्मचारियों ने बताया कि सुब्बा अपनी बहन के साथ 4 दिन पहले आया था। आधार कार्ड में उनका पता सिंकदराबाद हैदराबाद लिखा है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त गौरव बंशवाल जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।