वाराणसी

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Patient jumped from hospital Building : वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली..
2 min read
Aug 04, 2026
Varanasi news
फाइल फोटो

Cancer Patient : वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मर्चरी में रखवा दिया है।

पंडित मदन मोहन कैंसर अस्पताल में एक मरीज ने बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान रामेश्वर कुमार (35) पुत्र नंदकिशोर, निवासी ग्राम मोहजम्मा, थाना पारु, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में करीब एक महीने पहले भर्ती होकर कैंसर का इलाज करा रहा था। शनिवार को मृतक का ऑपरेशन भी डॉक्टरों ने किया था और इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर कुमार अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर-4 की चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी। गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने उसे सर सुन्दर लाल (बीएचयू अस्पताल) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल प्रशासन, ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड

पुलिस ने बताया है कि मृतक लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित था। वह पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान से कई महीनो से इलाज कर रहा था। शनिवार को ही मृतक की सर्जरी की गई थी, जिसके बाद सोमवार की देर रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया और बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने बताया है कि लंबे समय से इलाज करने के कारण वे आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। संभवतः इसी वजह से मृतक ने यह कदम उठाया है।

Updated on:
04 Aug 2026 11:16 am
Published on:
04 Aug 2026 11:16 am
Also Read
View All
क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड

सावन की सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा, 3 किलोमीटर तक कतार