वाराणसी

Weather Alert-बादलों की आवाजाही शुरू, इस दिन हो सकती है बारिश

ओले पडऩे की भी संभावना, 19 जनवरी से मौसम साफ होते ही कोहरा व ठंड में होगी वृद्धि

2 min read
Jan 15, 2020
rain
rain

वाराणसी. पूर्वांचल में फिर से मौसम बदलने लगा है। मकर संक्रांति के दिन बुधवार को आसमान मे बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी है। इसके चलते भगवान भास्कार का बहुत कम समय के लिए दर्शन हुए। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:-सिपाही विनोद कुमार यादव की नौ साल की मेहनत लायी रंग, बने असिस्टेंट प्रोफेसर

जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। भोर में हल्का कोहरा था। ठंड में भी बढ़ोतरी थी। दिन चढऩे के साथ कोहरा तो साफ हो गया था और कुछ देर के लिए ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। आसमान में हल्के बादल छाये हुए थे। शाम तक मौसम का यही हाल बना रहा। बादल छाने से कोहरा होने की संभावना कम हो गयी है। आद्र्रता का प्रतिशत भी बढ़ कर 97 हो गया है जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का काम शुरू

17 जनवरी को बारिश होने की सबसे अधिक संभावना
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार पूर्वांचल में 16 से 18 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। सबसे अधिक उम्मीद 17 जनवरी को बारिश होने की है। 19 जनवरी से मौसम साफ हो जायेगा। इसके बाद फिर से घना कोहरा छायेगा और पहाड़ों से कोल्ड फ्रंट पूर्वांचल पहुंचेगा तो तापमान में गिरावट होगी। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान के उपर साइक्लोनिक सिस्टम बना है। जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ आया है। एक ट्रफ रेखा राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर पश्चिमी यूपी पर दिखेगा। 17 तक तराई इलाका में ज्यादा बारिश होगी। प्रयागराज और बनारस में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा तो सर्द हवाएं फिर से परेशानी बढ़ायेंगी।
यह भी पढ़े:-30 साल की आयु पार चुकी महिलाएं सवाईकल कैंसर को लेकर रहे सजग

Published on:
15 Jan 2020 08:08 pm
Also Read
View All
वाराणसी में गोमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, छुट्टियों में ननिहाल आये थे मासूम, एक शव बरामद

वाराणसी में ब्रिक्स देशों की बैठक: काशी के जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी, बनारसी संस्कृति से रूबरू होंगे 11 देश

वाराणसी जेल की बॉउंड्री कूदने वाले को लगेगा 240 वोल्ट का झटका, कराई गई इलेक्ट्रिक फेंसिंग, बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन