काशी विश्वनाथ मंदिर व विस्तारीकरण व सौन्दर्यीकरण के तहत ही काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनजर शशिकांत प्रजापति ने अपनी टीम के साथ विधि-विधान से पूजा करके कार्य आरंभ किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत प्रजापति ने बताया कि यह अन्य प्रोजेक्ट से बिल्कुल अलग है। प्रोजेक्ट पर 339 करोड़ रूपये खर्च होंगे। १८ माह में प्रोजेक्ट को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में भक्तों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्री निवासी, म्यूजियम, भोजनालय, पुस्तकालय, गैलरी आदि का निर्माण होगा। परिसर में जितने भी मंदिर मिले हैं उनके फ्लोर लेबल को छेड़छाड़ किये बिना व पौराणिकता का ध्यान में रख कर काम किया जायेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि काम के दौरान लोगों को कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। एक बार प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा तो सभी को बेहत सुविधा मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी केदारनाथ उपाध्याय ने बताया कि गणेश पूजन के बाद शिलान्यास पूजन किया गया है। विधि-विधान से पूजन करने के बाद काम शुरू किया गया है।
यह भी पढ़े:-CAA और अनुच्छेद 370 पर जागरूकता लाने के लिए शुरू हुआ सर्टिफिकेट कोर्स