दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय स्थित सम्पूर्ण क्लीनिक की मेडिकल ऑफिसर डा.जान्हवी सिंह ने बताया कि अस्पताल में वर्ष 2015 से सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक अवस्था की स्क्रीनिंग एंव वीआईए विधि से दो मिनट में ही सुरक्षित व सरल विधि से जांच की जा रही है। नौ जनवरी 2020 तक 23,257 महिलाओं की जांच हो चुकी है। वर्ष 2019 में 4369 महिलाओं की जांच हुई थी, जिसमे 169 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का शुरूआती लक्षण दिखायी दिया था। इसमे से 122 महिलाओं की क्रायोथेरेपी (ठंडी सिकाई) से इलाज किया गया है जबकि नौ महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए परामर्श दिया गया है। डा.सिंह ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए 30 से 60 साल आयु की महिलाओं को नियमित जांच करानी चाहिए।
यह भी पढ़े:-सिपाही विनोद कुमार यादव की नौ साल की मेहनत लायी रंग, बने असिस्टेंट प्रोफेसर