वाराणसी

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, काल भैरव और काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन-पूजन

गुरुवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव के दर्शन भी किए। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन और बरेका का भी निरीक्षण किया।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2025, 3:12 PM IST
Up news, Varanasi news
फोटो सोर्स: पत्रिका, वाराणसी में सीएम योगी ने किया पूजन, दर्शन

वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सीएम ने गुरुवार सुबह सबसे पहले पीएम के हाथों होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास होने वाले प्रोजेक्ट की सूची देखी। सीएम हर व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किए, सबसे पहले बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां रेलवे की तैयारियां जानेंगे। यहीं से पीएम मोदी 3 वंदेभारत ट्रेनों को शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाएंगे। सर्किट हाउस में योगी ने लोगों से संवाद किया। इसके बाद काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया। फिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से विशेष अभिषेक किया।

पीएम मोदी 7 नवंबर को पहुंचेंगे वाराणसी, SPG ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भभुआ में 7 नवंबर को चुनावी जनसभा संबोधित करने के बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वो देर रत बरेका गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री देर रात काशी में भ्रमण के साथ ही साथ रोपवे के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं।सात नवंबर की रात ही प्रधानमंत्री रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं। 8 नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री बनारस रेलवे स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे की तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें एक बनारस से खजुराहो तक जाएगी कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। SPG ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी।

पीएम मोदी का बनारस में होगा ऐतिहासिक स्वागत

भाजपा की जिला और महानगर इकाई सात नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का छह जगहों पर स्वागत करेगी। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और जनप्रतिधियों ने बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 6 जगह तय किए गए हैं। विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

Updated on:
6 Nov 2025, 3:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य