वाराणसी

श्रावण माह में काशी वालों के लिए अलग से होगी ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था, CM योगी ने दिए निर्देश

Cm yogi adityanath meeting in Varanasi : cm yogi news : Varanasi news: मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं...
2 min read
Jul 07, 2026
Cm yogi visit varanasi
बैठक करते हुए सीएम योगी (फोटो- पत्रिका)

UP CM visit Varanasi: वाराणसी पहुंचे दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं तथा कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रावण मास की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, वाराणसी के लोगों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग से दर्शन के लिए मार्ग की व्यवस्था करने की बात कही।

सभी विभाग समन्वय से करें काम

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मैदागिन से गोदौलिया तक बैरिकेडिंग के दौरान व्यापारियों को असुविधा न हो और पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था बनाए रखने की भी बात कही है। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, रेलवे और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक जिले में 536 विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनकी लागत 36,210 करोड़ रुपये है। वर्तमान में 25,007 करोड़ रुपये की लागत से 191 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। वहीं, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और एडीजी पियूष मोर्डिया ने कानून-व्यवस्था, श्रावण मास की सुरक्षा तैयारियों और अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों की प्रस्तुति दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

दालमंडी में जल्द पूरी हो ध्वस्तिकरण की कार्रवाई

सीएम योगी ने एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण को 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा है। वहीं, गंगा में नाव संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से माध्यम से छोटी नावों का पंजीकरण कराने तथा नाविकों को लाइफ जैकेट सहित आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना में शेष भवनों का नियमानुसार मुआवजा देकर जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने, घाटों पर लाइफ जैकेट की व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी, जल पुलिस की सक्रिय तैनाती और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मंदिर व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव करने के निर्देश भी दिए ताकि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी प्रकार की अनियमितता न हो। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और बस स्टैंडों पर मनमाना शुल्क वसूले जाने पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

Updated on:
07 Jul 2026 09:57 pm
Published on:
07 Jul 2026 09:56 pm
Also Read
View All
दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे CM योगी, शिक्षकों को देंगे कैशलेस इलाज की सौगात, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Yogi Adityanath Varanasi Visit: ‘तीन बार चाय वाले आए, 2027 में फिर आएंगे गाय वाले’, वाराणसी में सीएम योगी के समर्थन में लगा पोस्टर

Road Accident: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, वाराणसी में बेटे को स्कूल छोड़कर घर आते समय हुआ हादसा, बस चालक फरार

Ram Mandir Donation Theft Update: अपने 1.11 लाख वापस ले लें दिग्विजय सिंह’, राम मंदिर ट्रस्ट को केस की धमकी देने पर वाराणसी के वकील की दो टूक

काशी को जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत, वाराणसी से जालंधर के बीच होगा संचालन, दिल्ली के यात्रियों को भी होगा फायदा