
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की तत्परता से पुलिस प्रशासन के लिए अप्रिय स्थिति होने से बच गयी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास की बात बाद में। पाकिस्तान पर कार्रवाई पहले के नारे लगाये।
यह भी पढ़े:-खास मंदिर में दर्शन करके व प्रसाद खाकर पंजाब से लेकर हरियाणा तक की सियायत साधेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाजवादी छात्रसभा ने पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी। क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिल गयी और मौके पर जाकर छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सामनेघाट निवासी अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का विरोध करने की योजना बनायी थी। कार्यकर्ताओं को भेलूपुर थाने मे भेज दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को सैकड़ों करोड़ का गिफ्ट देने के लिए आये हुए हैं। डीरेका के बाद पीएम मोदी को बीएचयू जाना है उसके बाद संत रविदास मंदिर में दर्शन करने वाले हैं। यहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी लंगर भी छकेंगे। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने यही पर पीएम नरेन्द्र मोदी का विरोध करने की योजना बनायी थी जो क्राइम ब्रांच की तत्परता से फेल हो गयी।
यह भी पढ़े:-डीजल इंजन को परिवर्तित कर बनाया इलेक्ट्रिक, पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना