वाराणसी

एक बार फिर बढ़ी दालमंडी के लोगों की मुसीबत, मकान टूटने के बाद भी बिजली विभाग वसूलेगा बकाया राशि, 293 लोगों से होगी वसूली

Dalmandi news: बिजली विभाग ने दालमंडी के 293 बकाएदारों की सूची तैयार की है, जिनसे 6.70 करोड रुपए की राशि वसूली जाएगी।
2 min read
Aug 23, 2026
Varanasi latest news
Pc-Patrika (फाइल)

Varanasi Dalmandi Project: पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी वाराणसी की दालमंडी के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेजी पर है। ऐसे में जिला प्रशासन ने 81 भवन और छह धार्मिक स्थलों को जमीनदोज कर दिया है। वहीं, अब दालमंडी में रहने वाले लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। बिजली विभाग ने दालमंडी के 293 बकाएदारों की सूची तैयार की है, जिनसे 6.70 करोड रुपए की राशि वसूली जाएगी। बिजली विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि मकान टूटने के बाद बकाया राशि समाप्त नहीं होती। ऐसे में लोगों की मुसीबत फिर से बढ़ गई है।

मकानों पर चस्पा होगा नोटिस

जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग ने दालमंडी के 254 उपभोक्ताओं से कुल 5.79 करोड़ और 29 लोगों पर दर्ज बिजली चोरी के मामले में 38.09 लाख रुपए की वसूली की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है और जल्द ही बिजली विभाग के कर्मचारी बकायेदारों के घरों पर नोटिस चस्पा करेंगे। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि यदि मकान दालमंडी चौड़ीकरण में पूरी तरह समाहित हो चुका है, फिर भी बकाया दिया देना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।

नगरीय विद्युत वितरण खंड, चौकाघाट के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया है कि दालमंडी परियोजना अपने चौड़ीकरण के अंतिम चरण में चल रही है। ऐसे में कई क्षेत्र और परिसर ऐसे हैं, जिन पर लंबे समय से विभाग का बकाया है। उन्होंने बताया कि इसके वसूली के लिए एक सूची तैयार की गई है और सभी बकाएदारों को सूचीबद्ध कर उनके मकान पर नोटिस चस्पा करने का कार्य शुरू किया गया है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि दालमंडी में 254 बिजली उपभोक्ताओं पर कुल 5.79 करोड़ का बकाया है। इसके अलावा बिजली चोरी के मामले में 29 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। ऐसे लोगों से भी 3.09 लाख रुपए की वसूली किया जाना है। इसके लिए विभाग की तरफ से राजस्व की वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) काटी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वसूली प्रक्रिया के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही टीम पूरी प्रक्रिया में लग जाएगी।

किसी भी हाल में देना होगा बकाया

अधिशासी अभियंता ने यह स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को यह लग रहा है कि उनका मकान चौड़ीकरण में पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, उनसे विभाग वसूली नहीं करेगा, उन्हें स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि मकान गिरने के बाद भी वसूली की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मकान गिरने के बाद बिजली का बकाया समाप्त नहीं हो जाता। उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल चुकाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि इसके अलावा बिजली चोरी से संबंधित शिकायतें भी समाप्त नहीं होगी, सभी को अलग-अलग सूचीबद्ध किया जा रहा है और जल्द ही वसूली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Updated on:
23 Aug 2026 10:03 am
Published on:
23 Aug 2026 10:03 am
Also Read
View All
चेतावनी बिंदु से सिर्फ एक मीटर नीचे गंगा का जलस्तर, घरों में घुसा पानी, काशी में शुरू हुआ पलायन

BHU में खोले गए 70 साल पुराने संदूक, 5 हजार साल पुराने रहस्य से उठेगा पर्दा, रिसर्च में जुटी टीम

सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, सोमवारी पर 15 लाख, मंदिर प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

काशी में गंगा का रौद्र रूप: घाटों की सीढ़ियां डूबीं, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा शवदाह, हरिशचंद्र घाट का भी हाल बेहाल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन