20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइबर ठगी का अनोखा मामला: फोन अपडेट करने पर वाराणसी के युवक के खाते से 99 हजार निकले, 6 बार में हुआ ट्रांजेक्शन

Cyber Frod News: मोबाइल के स्क्रीन पर फोन अपडेट करने का मैसेज आया और इस दौरान युवक के खाते से 99,700 रुपए निकल गए।
2 min read
Google source verification
cyber crime

cyber crime

Cyber Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में साइबर फ्रॉड करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। मोबाइल के स्क्रीन पर फोन अपडेट करने का मैसेज आया और इस दौरान युवक के खाते से 99,700 रुपए निकल गए। पीड़ित के मुताबिक, फोन अपडेट के दौरान खाते से 6 बार लेनदेन किया गया और उसका मैसेज तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने वाराणसी के कैंट थाने में साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित द्वारा मुकदमा दर्ज कराने कराए जाने के बाद पुलिस अब नए सिरे से इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

कैसे हुआ फ्रॉड

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले अभय सिंह से साइबर ठगों ने उनका मोबाइल फोन अपडेट करने के बहाने बैंक खातों से छह बार में 99,700 रुपए निकाल लिए हैं। मोबाइल फोन अपडेट होने के दौरान उन्हें किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन का मैसेज नहीं आया, लेकिन फोन सामान्य होने पर उन्हें बैंक खाते से रकम कट जाने का मैसेज मिला। पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ और पीड़ित ने कैंट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और मुकदमा दर्ज कराया है।

अभय सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर में अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मोबाइल स्क्रीन पर अपडेट करने का मैसेज प्राप्त हुआ और फोन अपडेट होना शुरू हो गया। कुछ समय बाद फोन जब सामान्य रूप से कार्य करने लगा तो उन्हें बैंक खाते से रकम काटने का मैसेज आया। जब बैंक जाकर उन्होंने जांच की तो पैसे निकाले जाने की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे से 3:03 के बीच उनके खातों से छह बार लेनदेन किए गए। इस दौरान साइबर ठगों ने उनके खाते से 99,700 रुपए निकाल लिए। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 98,700 और भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 1000 रुपए निकाल गए।

क्या बोली पुलिस

अभय सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी थी, केवल फोन अपडेट किया था और इसी दौरान उनके खाते से पैसे कट गए। साइबर ठगी का इस तरह का मामला आने के बाद पुलिस भी परेशान है। थाना अध्यक्ष राजकिशोर पांडे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रांजैक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्य की गहनता से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग