वाराणसी

सावन में कम समय में भक्तों को मिलेगा बाबा विश्वनाथ का दर्शन, पहली बार की गयी यह पहल

चॉपर से होगी कांवर यात्रा की निगहबानी, सावन में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक नेशनल हाइवे का एक लेन पर रहेगा यातायात प्रतिबंध
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 5:42 PM IST
saharanpur news
kanwar yatra 2018

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में इस बार भी सावन में श्रद्धालुओं को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी। कांवर यात्रा की निगहबानी के लिए पहली बार चॉपर की मांग की गयी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार चार लाइन लगायी जायेगी। इससे श्रद्धालुओं को कम समय में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े:-इस अनोखे थाने का DM व SSP भी नहीं कर सकते हैं निरीक्षण, अपनी कुर्सी पर नहीं बैठते हैं एसएचओ

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कांवर यात्रा को लेकर कमिश्रर दीपक अग्रवाल के साथ एक बार बैठक हो चुकी है जबकि जल्द ही दूसरी बैठक होने वाली है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। 23 जगहों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है। एम्बुलेंस व मेडिकल टीम के साथ 100 डायल की भी ड्यूटी लगायी गयी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास बैरीकेडिंग का काम चल रहा है। सावन में प्रमुख शिव मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक आने वाले नेशनल हाइवे की एक लेन को कांवरियों के लिए रिर्जव रखा जायेगा। ट्रैफिक डायवर्जन का भी प्लान तैयार है। प्रयागराज प्रशासन के साथ वार्ता हो रही है, जिससे रविवार व सोमवार को भारी वाहनों के डायवर्जन प्लान तैयार किया जा सके।
यह भी पढ़े:-महिला चिकित्सक की मौत का राज नहीं खोल पा रही पुलिस, डाक्टर पति भी हुआ लापता

एरियल सर्विलांस के लिए चॉपर की मांग की गयी
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एरियल सर्विलांस के लिए चॉपर की मांग की गयी है। ड्रोन कैमरे से भी कंावर यात्रा की निगहबानी की जायेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में वीवीआईपी दर्शन के चलते होने वाली अव्यवस्था पर कहा कि इसका एक समय निर्धारित है, यदि उस समय में किसी प्रकार का परिवर्तन होता है तो मीडिया के माध्यम से सभी को इसकी जानकारी दी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में रेलवे का हुआ कायाकल्प, इतना लग रहा पैसा

Published on: