लखनऊ से आयेगी एफएसएल की टीम, खोलेगी मौत का राज
महिला चिकित्सक की मौत का राज खोलने के लिए लखनऊ से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम आयेगी। टीम के सदस्य मौके पर जाकर क्राइम सीन को री-क्रिएट करेंगे। इसके बाद ही महिला चिकित्सक की मौत का राज खुल पायेगा। इस घटनाक्रम को लेकर कैंट पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आम आदमी के घर में ऐसी मौत हो जाती तो पूरा परिवार अभी तक जेल में बंद होता। शहर के बड़े नामी चिकित्सक के यहां पर यह घटना हुई है इसलिए एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी जांच के ठोस नतीजे आने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने बरामद की चोरी की आठ बाइक, पांच गिरफ्तार