महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांच जिलो के 300 से अधिक कॉलेज है जहां पर दो लाख से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही आदि जिलो के कॉलेज है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बात की जाये तो यहां पर शिक्षकों के 63पद रिक्त है। शिक्षकों की कमी के चलते दो साल से परिसर में शोध की प्रवेश परीक्षा तक नहीं हुई है। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फरवरी में 63पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए आवेदन भी किया था। जिस समय विज्ञापन जारी किया गया था उस समय 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम लागू थे। इस सिस्टम को लेकर आरक्षित वर्ग के छात्रों ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार का विरोध किया था जिसके बाद रोस्टर में परिवर्तन हुआ था। अब नये नियम के अनुसार 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम लागू हो गया है जिसके चलते नियुक्ति में आरक्षण का मानक बदल गया है और अब नये सिरे से विश्वविद्यालय को विज्ञापन जारी करना होगा।
काशी विद्यापीठ में खाली है इतने पद:- प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर:-10, अस्टिेंट प्रोफेसर के 38
यह भी पढ़े:-यह पुलिसकर्मी भी होंगे सेवा से बाहर, बनायी गयी स्क्रीनिंग कमेटी