8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए हुई विशेष पूजा

न्यूजीलैंड से कुछ घंटों बाद होना है सेमीफाइनल, आरती कर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Jul 2019, 12:59 PM IST

worship of lord Hanuman

worship of lord Hanuman

वाराणसी. क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीत के लिए देश भर में पूजा-पाठ करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बनारस में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा की गयी। भगवान हनुमान की पहले आरती उतारी गयी और फिर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही टूट सकता है उनका सपना

वर्ल्ड कप का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है जिससे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को इस बात का विश्वास हो गया है कि उनकी टीम इस बार वर्ल्ड कप जीत लेगी। टीम इंडिया के जीत के लिए बनारस के प्रमुख मंदिरों को पूजा-पाठ किया गया है। बाबा कालभैरव मंदिर में आरती कर भारतीय टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया है। इसी क्रम में ईश्वरगंगी स्थित पातालपुरी मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान की साधु-संतों के साथ वेदपाठी छात्रों ने विशेष पूजा की। हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को यहां पर विधि-विधान से पूजा कर मांगी गयी मनोकामना पूर्ण होती है। पूजा के समय टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली आदि की फोटो लेकर भी समर्थक बैठे हुए थे। मंदिर के महंत बालकदास ने बताया कि इंडिया टीम को विजय दिलाने के लिए हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया गया है। प्रभु हनुमान जी अपने भक्तों की सुनते हैं और टीम इंडिया को जीत दिलायेंगे।
यह भी पढ़े:-बच्चों से टप्पेबाजी किये गये माल को लगाते थे ठिकाने, पकड़े जाते तो नहीं जाना पड़ता जेल

वर्ल्ड कप जीतने से दो कदम दूर है टीम इंडिया
क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने से टीम इंडिया दो कदम दूर है। न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल जीतन के बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जायेगी। इसके बाद फाइनल जीता तो करोड़ों देशवासियों का सबसे बड़ा सपना पूरा हो जायेगा। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, उससे वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़े:-यह पुलिसकर्मी भी होंगे सेवा से बाहर, बनायी गयी स्क्रीनिंग कमेटी