एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच व लोहता पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि रोहनिया तिराहे के पास मस्तान बाबा के पास कुछ शातिर बदमाश अवैध असलहे के साथ मौजूद है। क्राइम ब्रांच व लोहता पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग खड़े हुए दिखायी दिये। पुलिस को देखते हुए एक बदमाश ने फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच ने घेर कर चार लोगों को पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि बदमाशों के चार साथी मोहनसराय बाईपास के पास खड़े हैं, जिनके पास चोरी का माल है और वह सभी महाराष्ट्र जाने वाले हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच व लोहता पुलिस ने मोहनसराय के पास से चार और लोगों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से आभूषण, पैसा व मोबाइल बरामद हुआ। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी आठों शातिर बदमाश आतिस नाड़े, संतोष पात्रे, जगन्नाथ तुकाराम, दीपक वेंकट, नेहरू जवाहर, बब्बन विनायक, अमित विनायक व विजय जियालाल को जेल भेज दिया गया है। अपराधियों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, लोहता एसओ राकेश सिंह, प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेन्द्र मौर्या आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-कमिश्रर व आईजी ने जिला जेल में मारा छापा, मिला मोबाइल फोन