8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने बरामद की चोरी की आठ बाइक, पांच गिरफ्तार

यदि आपकी बाइक चोरी हुई है तो जंसा थाने में ले सकते हैं बरामद बाइक की जानकारी, एसएसपी ने किया वाहन चोरों का खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Jul 2019, 7:38 PM IST

Police and Criminal

Police and Criminal

वाराणसी. जंसा पुलिस ने सोमवार को आठ बाइक बरामद कर पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में से एक का आपराधिक इतिहास भी है अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-बच्चों से टप्पेबाजी किये गये माल को लगाते थे ठिकाने, पकड़े जाते तो नहीं जाना पड़ता जेल

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जंसा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ वाहन चोर कपसेठी की तरफ आ रही है। जंसा पुलिस ने सुमेरापुर पुलिया पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक आ रहे थे। पुलिस ने युवकों को रोक कर वाहन का कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा पाये। पुलिस को शक हो गया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गयी तो पांचों ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी की है। वाहन चोरों के बताये गये ठिकाने से पुलिस ने अन्य बाइक बरामद की है। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम अश्वनी सिंह पटेल निवासी सोनभद्र के अतिरिक्त जंसा थाना निवासी पंकज शर्मा, मोहम्मद हसन, मोहसिन व शरद कुमार शामिल थे। सभी वाहन आस-पास के क्षेत्र से चुराये गये हैं जिनका चेसिस व इंजन नम्बर पुलिस के पास मौजूद है यदि उस क्षेत्र में किसी की बाइक चोरी हुई है तो वह जंसा थाने जाकर पता कर सकता है कि बरामद बाइक उसकी तो नहीं है। प्रेसवार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-यह पुलिसकर्मी भी होंगे सेवा से बाहर, बनायी गयी स्क्रीनिंग कमेटी