वाराणसी

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर विवादः ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता ने दायर की याचिका, तीन बिंदुओं में छूट की मांग…

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर विवादः ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के अंतिम हिंदू पक्ष के दावे के अनुसार जो शिवलिंग मिला है उसे सील किए जाने के कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। ये याचिका जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद पांडेय ने सिविल जज सीनियर डीविजन की अदालत में दायर की है। इसके तहत प्रार्थना पत्र देकर सील क्षेत्र से कुछ छूट की मांग की गई है।

2 min read
May 17, 2022
काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर
काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर

वाराणसी. काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर विवादः ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के अंतिम हिंदू पक्ष के दावे के अनुसार जो शिवलिंग मिला है उसे सील किए जाने के कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद पांडेय ने सिविल जज (सीनियर डीविजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सील क्षेत्र से कुछ छूट की मांग की है।

इन बिंदुओं पर मांगी है छूट

जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद पांडेय ने तीन बिंदुओं पर छूट की मांग की है, ये तीन बिंदु इस प्रकार हैं...
- वजूखाना बंद होने के बाद नमाजियों की समस्या का ध्यान रखा जाए, अथवा कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर उनकी रिपोर्ट के आधार पर निर्देश-आदेश जारी करें।
-वजूखाना के सील होने के कारण उसमें लगे नल और पानी की पाइप लाइन को अलग किया जाय।
-तालाब में काफी मछलियां हैं। सील होने के बाद से उनके जीवन पर खतरा आ गया है। इसलिए इन्हें स्थानांतरित किया जाए।
अधिवक्ता ने कोर्ट को यह भी अवगत कराया कि सील परिसर में कुछ शौचालय हैं, जिनका प्रयोग नमाजी करते हैं। उनकी कोई अन्य एंट्री नहीं है। इसकी व्यवस्था की जाए।

Published on:
17 May 2022 01:23 pm
Also Read
View All
अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटे युवराज ने दी मुखाग्नि

सीएम योगी ने BHU में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटन, बोले- मेरी मां ने समझाया गंगा के पवित्रता का महत्व

वाराणसी परिक्षेत्र में 7200 करोड़ की परियोजनाएं चालू, सीएम योगी ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आयोजित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी नर्सिंग छात्रा की मौत की गुत्थी, अबॉर्शन पिल की थ्योरी खारिज; ब्लीडिंग का सच आया सामने