12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी परिक्षेत्र में 7200 करोड़ की परियोजनाएं चालू, सीएम योगी ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

CM Yogi Adityanath news: अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी परिक्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की....

2 min read
Google source verification
Cm yogi adityanath

बैठक को सम्बोधित करते सीएम, Pc-Patrika

CM Yogi Adityanath Visit Varanasi: अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी परिक्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य युद्ध स्तर पर चलकर गुणवत्ता के साथ समय से पहले पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि कार्य में किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बारिश सी पहले पूर्ण हों कार्य: सीएम

शुक्रवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। उन्होंने विशेष रूप से बारिश से पहले पूरी होने वाली परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि बारिश में कोई बाधा उत्पन्न हो। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा वाराणसी मंडल में कराए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं को भी विस्तार से जाना और अधिकारियों को निर्देशित किया।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ रुपए की 2630 परियोजनाएं चालू हैं, जिनमें से 687 परियोजनाएं 7% पूरी हो चुकी हैं। वहीं, 542 परियोजनाएं 90% पूरी हुई हैं और 3223 करोड़ रुपए के 421 परियोजनाएं युद्ध स्तर पर पुरी की जा रही हैं। इनमें 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाकी के कार्य भी जल्दी पूर्ण कर लिए जाएंगे।

इस दौरान बैठक में उपस्थित मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को भी उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर निर्देशित किया। सीएम ने कहा कि जिन सड़कों का मरम्मत कराया जाना हो उन्हें बारिश से पहले अवश्य कर लिया जाए, इनमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को भी शामिल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए। उसके बाद कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की और सुविधा का सामना न करना पड़े।

चंदौली कोर्ट परिसर की ली जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली है। उन्हें पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने बताया कि इसका 18% कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद सीएम ने बाकी बचे कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय का विशेष ध्यान रखते हुए हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही काशी रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य में भी तेजी से लाने का पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग