वाराणसी

मौसम विभाग का अलर्ट: डीएम के आदेश पर कक्षा 5 तक के विद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद

DM orders schools closed indefinitely. मौसम विभाग ने बनारस के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। ‌

2 min read
शहर में बिछी कोहरे की चादर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

DM orders schools closed indefinitely. बनारस में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बनारस में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शीत लहर और कोहरे के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। जिसका कड़ाई से पालन किया जाए। ‌

बनारस के लिए अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के बनारस में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम केंद्र लखनऊ से जारी न्यूनतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार बनारस विश्वविद्यालय के पास का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि हवाई अड्डे का तापमान 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ठंड को देखते हुए प्रशासन ने उठाया कदम

जिसको देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कक्षा 5 तक के सभी विद्यालयों को अनिश्चितकालीन बंद करने का आदेश दिया है। अगले आदेश तक यह सभी विद्यालय बंद रहेंगे। लेकिन मतदाता सूची संशोधन के कार्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों को समय से स्कूल आना होगा।

बीएसए ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 5 तक के स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने बताया है कि यह आदेश सभी सरकारी, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएससी, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। यदि कोई विद्यालय खुल पाया जाता है तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूरे दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर कोहरा छाया हुआ है। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। जिससे गलन बनी हुई है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार बनारस में ठंड और कोहरे के कारण अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। ‌

Published on:
23 Dec 2025 10:21 pm