वाराणसी

यूपी के एक और विधायक ने दिखाये बागी तेवर, कहा- मुख्यमंत्री नहीं सुृनते, धरने पर बैठेंगे

विधायक ने कहा- सीएम ने उनकी बात नहीं मानी तो वह हजारों लोगों के साथ धरना पर बैठेंगे।
2 min read
Dudhi Mla Hariram chero
दुद्धी विधायक हरीराम चेरो

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधायकों और सांसदों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार की नाराजगी के बाद सोनभद्र के एक विधायक ने सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोनभद्र के दुद्दी से विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदिवासियों की नहीं सुनते हैं और उन्हें किसी बात को समझने में समय लगता है।

यह भी पढ़ें:

दुद्दी से अपना दल एस के आदिवासी विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि सरकार बेरोजगार को रोजगार ? के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सीरियस नहीं है।

यह भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो वह हजारों आदिवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें:

हरीराम चेरो ने सीएम योगी पर लगाये कई गंभीर आरोप

हरीराम चेरो ने बेरोजगारी के मुद्दे के साथ- साथ अवैध खनन का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर डीएम, जिले के प्रभारी मंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:

उन्होंने दुद्दी को जिला बनाने की मांग को लेकर बीजेपी सरकार पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। अपना दल एस के विधायक ने कहा कि विधानसभा में उन्हें इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर योगी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह हजारों आदिवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे।

Published on:
11 Apr 2018 05:55 pm
Also Read
View All
गंजारी स्टेडियम का शेड्यूल तैयार, पीएम मोदी काशी को देंगे सौगात, जानें कब खेले जाएंगे मैच

काशी में सिर्फ पितरों का ही नहीं अजन्मी बेटियों का भी होता है श्राद्ध, लावारिस शवों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, 12 वर्षों से परंपरा निभा रही संस्था

‘काशी में फिर से कराओ चुनाव’, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बढ़ा सियासी पारा

धू-धूकर जला रिहायशी इलाके में बना पंखे का गोदाम, वाराणसी में आसपास के मकान कराए गए खाली, करोड़ों का माल जलकर खाक

UP चुनाव लड़ेगी JDU, वाराणसी में निशांत कुमार ने दिए संकेत, जानें कितनी सीटों पर दावेदारी