उन्होने कहा देश मे नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर भाजपा सरकार हर वर्ग हर जाति के लिए कार्य कर रही है।कार्यकर्ताओ ने थानों में आ रही समस्याएं रखी, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों की कमी ,गावो में खाद गढ्ढे, खलिहान पर अवैध कब्जे को लेकर अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली और उत्पीड़न की समस्या, विधवा वृद्धा पेंशन, प्रधान मंत्री आवास योजना में लापरवाही की समस्या सुनाई।