वाराणसी

फेसबुक पर हुआ प्यार…वीडियो काल पर देखता था न्यूड, अब ढूंढ रही है पीड़िता, मोबाइल हुआ बंद

वाराणसी से हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक युवक फेसबुक से पीड़िता से जुड़ा फिर धीरे धीरे संबंध गहरे होते गए। अब युवती यह आरोप लगा रही है...
2 min read
Jun 18, 2025
Up news, Varanasi, nude call, Varanasi
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, वाराणसी में फेसबुक पर युवती से दोस्ती, शादी का वादा...अब आरोपी फरार

वाराणसी से एक हैरान करने वाली खबर है यहां लंका थाने में युवती ने शादी का झांसा देकर वीडियो काल पर न्यूड देखने का आरोप एक युवक पर लगाया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात बीएचयू के पास रहने वाले कृष्णा राज से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। लेकिन अब यह व्यक्ति न फोन उठा रहा और न ही बातचीत कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हुई मुलाकात, शादी का किया वादा...वीडियो काल पर देखता था न्यूड

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात कृष्णा राज निवासी बीएचयू के हैदराबाद गेट से फेसबुक के जरिए हुई थी। कुछ दिन के बाद संबंध गहरे हो गए तो युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे पीड़िता ने मंजूर कर लिया। इसके बाद युवती भी पूरी तरह से विश्वास कर बैठी। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान कृष्णा ने कई बार वीडियो काल की और शादी का झांसा देकर मुझे वीडियो काल पर ही न्यूड कराया और देखा। क्यों कि शादी तय हो जाने की बात पर विश्वास कर युवती भी जो युवक कहता गया वो करती है।

11 जून से आरोपी का मोबाइल बंद, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

अब युवती ने पुलिस को बताया कि 11 जून से कृष्णा का मोबाइल बंद जा रहा है। मैंने कई बार उसे फोन ट्राई किया पर वह जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे में मेरा धोखे से शोषण किया गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर BNS की धारा 74 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
18 Jun 2025 02:55 pm
Published on:
18 Jun 2025 02:55 pm
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार