वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप

वाराणसी इंटनेशनल एयरपोर्ट पर आज शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री का बैग स्कैन करते समय उसमें चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, एयरपोर्ट पर मिला जिंदा कारतूस

वाराणसी के एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जा रही जांच में एक यात्री के हैंडबैग से चार जिंदा कारतूस मिले। यह खबर फैलते ही एजेंसिया सक्रिय हो गईं और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें

फिल्मी अंदाज में सेना के जवान को दौड़ा, दौड़ा कर गोली मारी गई…कोर्ट से लौटते समय जवान को हमलावरों ने घेर कर बरसाईं गोलियां

बैग स्कैन करते समय मिले चार जिंदा कारतूस

जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बलिया जनपद के बेल्थरा रोड, ग्राम चौकियां निवासी मंजूर आलम खा स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था, जांच के दौरान जब मंजूर का हैंड बैग स्कैनर मशीन में डाला गया तो CISF जवानों को उसमें कुछ संदिग्ध चीजें दिखी, तलाशी लेने पर बैग के अंदर से .32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

CISF ने यात्री को विमान में चढ़ने से रोका, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

बैग से कारतूस मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने फूलपुर पुलिस को सूचित किया, पूछताछ के दौरान मंजूर आलम ने बताया कि उनके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और वे गलती से कारतूस बैग में ही भूल गया।

मामले में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि यात्री के पास मौजूद शस्त्र लाइसेंस पूरी तरह वैध है। पुलिस बरामद कारतूस कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

21 घंटे का सर्च ऑपरेशन, संभल में सर्राफ के ठिकानों से 33 करोड़ की बेहिसाबी ज्वैलरी बरामद

Published on:
05 Feb 2026 09:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर