वाराणसी

भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सरनाथ में मिलती है इतनी शांति, बार-बार जाने का करेगा मन

भीड़भाड़ से दूर बिता सकते हैं सुकून के पल, यहां के कई खूबसूरत स्तूप व Temple आपका मन मोह लेेंगे
3 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 3:57 PM IST
Sarnath
Sarnath

वाराणसी. काशी को ऐसे ही धर्म की नगरी नहीं कहा जाता है। यहां पर कई धर्मों के के प्रसिद्ध स्थान है। इन्हीं में से एक महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली sarnath भी है जहां की शांति आपका मन मोह लेगी। खूबसूरत स्तूप व मंदिर को देख कर बौद्ध धर्म से जुड़ी बहुत सी जानकारी मिल जायेगी। शहर में आने वाले पर्यटक सारनाथ जरूर जाते हैं। जापान के पीएम शिंजो आबे भी बनारस आये थे लेकिन वह सारनाथ नहीं जा पाये थे जिस पर उन्होंने कहा था कि सारनाथ नहीं जाने का उन्हें बहुत मलाल रहेगा।
यह भी पढ़े:-Travel-वातानुकूलित होगी ई-बस, इतना हो सकता है किराया

IMAGE CREDIT: Patrika

Lord Buddha ने ज्ञान प्राप्ति के बाद प्रथम उपदेश यही पर दिया था। जिसे धर्म चक्र प्रवर्तन का नाम दिया जाता है। इसके बाद बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार आरंभ हुआ था। सारनाथ में भगवान बुद्ध के पांच शिष्यों का उपदेश देने से जुड़ी सारी यादे सहेज कर रखी गयी है। सारनाथ को बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीथों में से एक माना जाता है अन्य तीर्थ लुम्बिनी, बोधगया व कुशीनगर है। सारनाथ में इतनी शांति रहती है कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी से मन उब गया हो तो यहां पर अवश्य जाना चाहिए। सारनाथ की हरियाली, मिनी जू भी आपका मन मोह लेगा। अगले साल यहां पर Light and sound शो भी शुरू हो जायेगा। इसके बाद सारनाथ की भव्यता और बढ़ जायेगी।
यह भी पढ़े:-नेशनल जियोग्राफी चैनल पर दिखेगा काशी विश्वनाथ धाम

IMAGE CREDIT: Patrika

इन चीजों को देखना नहीं भूले
यदि आप सारनाथ जाते हैं तो इन चीजों को देखन न भूले। सारनाथ का Museum में सम्राट अशोक मौर्य से लेकर बौद्ध धर्म से जुड़ी कई विरासत सहेजी गयी है। इसके अतिरिक्त Lord Buddha के पवित्र अवशेष का दर्शन, भगवान बुद्ध का मंदिर, अशोक का चतुर्मुख सिंह स्तम्भ, सीता रसोइ, जैन मंदिर, चीनी मंदिर, धामेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, मूलंगधकुटी व नवीन विहार आदि महत्वपूर्ण जगहे हैं जहां पर जाने से आपको कई नयी जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़े:-आगमन संस्था की अनोखी मुहिम, दुराचारियों का मंदिर में हुआ प्रवेश निषेध

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से आसानी से पहुंचा जा सकता है सारनाथ
Babatpur Airport से सारनाथ की दूरी NH-31 से होते हुए लगभग 24किलोमीटर है जबकि कैंट रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड से लगभग 11 किलोमीटर है। सारनाथ जाने के लिए दिन भर साधन उपलब्ध रहता है।
यह भी पढ़े:-आमिर खान ने गंगा घाट किनारे ली चाय की चुस्की, नये लुक में देख कर दंग रह गये लोग

सारनाथ में ठहरने के लिए है अच्छे होटलो की व्यवस्था
सारनाथ जाने वाले बहुत से पर्यटक शहर के hotels में रहते हैं और दिन में वाहन के जरिए सारनाथ जाते हैं। बहुत से पर्यटक सारनाथ के पास स्थिति बड़े होटलों में भी रुकते हैं। सारनाथ में ही Tourism department का गेस्ट हाउस भी है इसके अतिरिक्त सस्ते होटल व लॉज भी सारनाथ के पास उपलब्ध है।
यह भी पढ़े:-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर पढ़े लेक्चरर नोट, डीन व हेड भी कर सकेंगे अपडेट

Updated on:
12 Dec 2019, 3:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी