वीसी प्रो.टीएन सिंह ने कहा कि परिसर की नयी वेबसाइट पूरी तरह से डायनेमिक है। परिसर के लोगों को यह शिकायत रहती थी कि कई जानकारी अपडेट करने को दी जाती थी लेकिन वह समय से नहीं हो पाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीन व हेड खुद अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। छात्रों के लिए कोई विभागीय सूचना होगी तो बिना किसी से अनुमति लिए ही वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है। वीसी ने कहा कि वेबसाइट से यह भी पता चल पायेगा कि किस देश के कितने लोग इससे जुड़े हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार इंडिया, मलेशिया, अमेरिका आदि देशों से लोगों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट को खोला था कितने लोग पहली बार वेबसाइट पर आये हैं और कितने लोग हमेशा आते हैं इसकी भी जानकारी मिलती रहेगी। वीसी ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य सूचना के अदान-प्रदान के लिए अधिक से अधिक नयी तकनीक का प्रयोग करना है, जिसके लिए ही वेबसाइट को हाईटेक किया गया है। इस अवसर पर कुलसचिव डा.साहब लाल मौर्या, प्रो.सत्या सिंह, डा.अनिल कुमार अािद लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-प्रमाण पत्र जुटाने का माध्यम बन गयी है आज की शिक्षा प्रणाली-आनंदीबेन पटेल