वाराणसी

नवरात्रि की शुरुआत से ही गिर गए सोने के दाम, दिवाली तक 52 हजार तक जा सकता है प्राइस

Gold And Silver Price Latest Rate- नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना सस्ता हो गया है। चांदी के दाम भी गिर गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2021, 9:18 AM IST
Gold And Silver Price Latest Rate
Gold And Silver Price Latest Rate

वाराणसी. Gold And Silver Price Latest Rate. नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना सस्ता हो गया है। चांदी के दाम भी गिर गए हैं। वाराणसी में 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 47,730 रुपये प्रति 10 किलोग्राम है। जबकि प्रति एक किलोग्राम सोने की कीमत 4,773 रुपये है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 4.541 रुपये प्रति 10 किलोग्राम है। वायदा बाजार में सोना 70 रुपये यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 46,837 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है जबकि आखिरी कारोबारी दिन सोना 46,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें सपाट लेवल पर ट्रेंड कर रही है।

त्योहार में निवेश का अच्छा मौका

दिवाली तक सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। बता दें सोने का भाव इस समय रिकॉर्ड लेवल से करीब 9,300 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं, चांदी इस समय 61,000 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है। दिवाली पर भी सोना 50000-52000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

9300 रुपये सस्ता मिल रहा सोना

अगस्त 2020 में गोल्ड 56,000 रुपये के पार पहुंच गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो आज सोना रिकॉर्ड लेवल से करीब 9,300 रुपये सस्ता मिल रहा है। यह सस्ता गोल्ड खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है।

Published on: