वाराणसी

रेलवे की उत्पादन इकाईयों के निगमीकरण पर नहीं लिया गया कोई निर्णय

रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद यादव ने कर्मचारियों से की बात, कहा बिना यूनियन से बात किये नहीं होगा कोई निर्णय
1 minute read
Jul 09, 2019
Railway Board Chairman Vinod Yadav
Railway Board Chairman Vinod Yadav

वाराणसी. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा कि रेलवे उत्पादन इकाईयों का निगमीकरण पर कोई निर्णय नहीं किया गया है। मंगलवार को इस संदर्भ में डीरेका के कर्मचारियों से वार्ता करके उनके सामने स्थिति स्पष्ट कर दी गयी है। कर्मचारी जब वार्ता करने आये थे तो काली पट्टी बांधे थे लेकिन वार्ता के बाद उन्होंने अपनी काली पट्टी उतार दिया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का कैसे दिखेगा दम, जब इन विश्वविद्यालयों में खाली है शिक्षकों के सैकड़ों पद

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया पर बहुत जोर दे रही है। देश में रेलवे से जुड़े अधिक से अधिक सामान बनाये जा रहे हैं। विदेशों से आयात कम किया जा रहा है। मेट्रो व बुलेट ट्रेन के डिब्बे भी भारत में बनाने की तैयारी है। इसके लिए नयी तकनीक भी लायी जा रही है। रेलवे मेक इन इंडिया से बहुत जुड़ा है इसलिए हम नये डिब्बे बनाने जा रहे हैं। उत्पादन इकाईयों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। रेलवे परिवार में कुल 13 लाख कर्मचारी है हम अपने कर्मचारियों को अच्छी सुविधा देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों पर सारा फोकस किया गया है। कर्मचारी यूनियन से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही टूट सकता है उनका सपना

मंडुआडीह व कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने मंडुआडीह व कैंट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया है। बनारस के इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा विस्तार के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सारी योजना गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरी हो इसके लिए चेयरमैन ने आवश्यक निर्देश भी दिये हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में इतने नये सदस्य बनायेगी बीजेपी

Published on:
09 Jul 2019 05:26 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज