वाराणसी

Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हिंदू-मुस्लिम पक्ष रखेंगे अपने-अपने तर्क

सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को सुनवाई टाल दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी थी।

2 min read
May 20, 2022
Feature image

बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। जिसके बाद आगे की सुनवाई को शुक्रवार तक स्थगित कर दिया गया। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले को शुक्रवार को शाम चार बजे से पहले सुनेगा। इससे पहले हिंदू पक्ष के वकील विष्णुशंकर जैन ने कहा कि ज्ञानवापी मामले की सुनवाई शुक्रवार को की जाए।

शुक्रवार को सुनवाई का किया था अनुरोध

बता दें, कि न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ को वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया था कि दीवानी मामले में हिंदू श्रद्धालुओं की ओर से पेश होने वाले मुख्य अधिवक्ता हरी शंकर जैन अस्वस्थ हैं। इसलिए उन्होंने कोर्ट से अगली सुनवाई शुक्रवार को करने का अनुरोध किया था। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष की ओर से मौजूद वकील हुजेफा अहमदी ने कहा था कि मामला अर्जेंट होने के कारण इसे गुरुवार को ही सुना जाए।

देश भर में कई आवेदन दायर

अहमदी ने कहा कि विभिन्न मस्जिदों को सील करने के लिए देश भर में कई आवेदन दायर किए गए हैं। वाराणसी में ज्ञानवापी मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाना के आसपास बने एक तालाब को ध्वस्त करने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। वह किसी वकील के स्वास्थ्य के आधार पर सुनवाई स्थगित किए जाने का विरोध नहीं कर सकते लेकिन एक हलफनामा दिया जाना चाहिए कि हिंदू श्रद्धालु दीवानी अदालत में कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाएंगे।

तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई

फिलहाल पीठ ने दलीलों को दर्ज किया और दीवानी अदालत को मामले में शुक्रवार को तब तक कार्यवाही आगे न बढ़ाने को कहा, जब तक वह इस मामले में सुनवाई नहीं कर लेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को सुनवाई टाल दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने वाराणसी कोर्ट की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी के मसले पर तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी।

Published on:
20 May 2022 08:54 am
Also Read
View All
काशी में 1000 साल पुरानी मस्जिद में आखिरी बार पढ़ी गई जुमे की नमाज! रेलवे ने चस्पा किया है खाली करने का नोटिस

वाराणसी स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़ा युवक मारने लगा सैल्यूट, बचाने गए पुलिसकर्मी को ‘जय हिन्द’ बोलकर दिया धक्का

भगवान परशुराम के अवतार में राहुल गांधी; फोटो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दुग्धाभिषेक, योगी के मंत्री बोले- भगवान सद्बुद्धि दें

ये योगी का यूपी है:  अपराधियों को घुसकर मारता है , क्रिमिनल्स पर ‘बाबा’ की पुलिस का ‘वज्रपात’

बरेका परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रेल कर्मी का शव, पास में बिखरा हुआ था खून, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस