2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुपरमैन’ की तरह उड़ने के लिए बच्चे ने किया ये काम, तभी हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान

बृजेश की इंटरनेट मीडिया पर 'सुपरमैन' की तरह उड़ने की चाहत के चलते जान चली गई। उसकी उम्र केवल 12 साल थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 May 2022, 9:58 AM IST

photo_2022-05-19_09-31-43.jpg

हर किसी की चाहत होती है कि स्क्रीन पर दिखाई दे और लोग उसे लाइक करें। सोशल मीडिया पर शॉर्ट फिल्मों और मोबाइल की उपलब्धता से अब छोटे और बड़े सभी लोग अपनी इच्छा को पूरा कर रहे हैं, लेकिन कई बार नासमझी में ऐसा हादसा हो जाता है जो आप को झकझोर कर रख देता है। ऐसा ही एक हादसा कोतवाली 113 क्षेत्र के गांव अर्थला गांव हुआ, जहां 12 साल एक बच्चे की इंटरनेट पर सुपरमैन बनने के लिये अपनी बहन का दुप्पटा बांध कर उड़ने की चाहत का शॉर्ट फिल्म बनाना भारी पड़ गया। गले में बांधा हुआ दुपट्टा बाक्स में फंस गया, जिससे बच्चे का दम घुट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: खाना बनाना फिर हुआ महंगा, बढ़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें आज के रेट

बहनें बना रहीं थी भाई का वीडियो

जानकारी के मुताबिक, बृजेश की इंटरनेट मीडिया पर 'सुपरमैन' की तरह उड़ने की चाहत के चलते जान चली गई। उसकी उम्र केवल 12 साल थी। वह कमरे में सामान रखने के लिए बनाए गए स्लैब पर रखे बक्से पर चढ़ा था और गले में दुपट्टा बांधकर हवा में उड़ने का वीडियो बना रहा था। दुपट्टे के एक सिरे को उसने अपने गले से बांध रखा था। जबकि वहां मौजूद उसकी चार बहनें मोबाइल पर वीडियो बना रही थी। जैसे ही उसकी बहन ने एक से चार तक गिनती गिनी तो बृजेश सुपरमैन की तरह उड़ने की रील बनाने के लिए बॉक्स से नीचे गद्दे पर कूद गया।

उपचार के दौरान हुई मौत

इसी बीच दुपट्टे का पीछे का हिस्सा बॉक्स में फंस गया। बृजेश के कूदते ही उसके गले में बंधा दुपट्टा कस गया और उसका दम घुटने लगा। उसकी बहनों ने उसे बचाने के लिए शोर मचा दिया। तभी अन्य परिजनों की मदद से बृजेश के गले से दुपट्टा हटाया गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बृजेश दो दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहा लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार को बृजेश की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: राजधानी से लेकर गरीब रथ तक, जाने इंडियन रेलवे कैसे तय करती है ट्रेनों के नाम, किसकी क्या रही विशेषता

पांच बहनों का इकलौता भाई था बृजेश

कोतवाली प्रभारी शरदकांत ने बताया कि मृतक बृजेश पांच बहनों का इकलौता भाई था। घटना के वक्त सबसे बड़ी बहन को छोड़कर चारों बहनें मौके पर मौजूद थीं। पुलिस को 51 सेकंड का एक वीडियो मिला है, जिसमें नीचे कूदने से पहले तक का सारा घटनाक्रम कैद है। उन्होंने बताया कि बृजेश के पिता नोएडा की एक फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनके दो अन्य भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। वहीं मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसरा है।