
देश में एलपीजी की कीमतों में आज फिर वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके कारण गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। नए रेट के मुताबिक, पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हुआ है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के नए रेट भी जारी हो गए है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये लीटर है तो डीजल की कीमत 96.83 रुपये प्रति लीटर है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी
बता दें, रेट बढ़ने के साथ ही आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं बात करें कोलकाता की तो यहां एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं। इससे खाना बनाना और मंहगा हो गया है। इससे पहले 7 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। ।
कामर्शियल सिलेंडर भी महंगा
सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। आज इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्नई में 2507 का बिक रहा है।
Published on:
19 May 2022, 8:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.