वाराणसी

धर्मनगरी वाराणसी में हाई-फाई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, संचालिका फरार

उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी में एक हाई-फाई सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सेक्स रैकेट की संचालिका मौके से फरार हो गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2025, 4:56 PM IST
Feature image
Ai Generated Symbolic Image.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी में एक हाई-फाई सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रविवार देर रात रोहनिया पुलिस चौकी क्षेत्र के खुशीपुर में स्थित एचएम स्पा ऐंड सलून पर छापेमारी कर चार युवतियों, चार युवकों और भवन स्वामी को गिरफ्तार किया। हालांकि, रैकेट की संचालिका मौके से फरार होने में कामयाब रही। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 टीम को सूचना मिली थी कि खुशीपुर में एचएम स्पा ऐंड सलून के आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने इसकी जानकारी डीसीपी क्राइम सरवणन टी. को दी। इसके बाद एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने रविवार रात स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। संचालिका मौके से भाग निकली।

इन पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के राई गांव निवासी रवि प्रसाद गोंड और कर्मचारी रॉकी मौर्या (मोरार, ग्वालियर) को हिरासत में लिया। इसके अलावा दो ग्राहक विवेक गुप्ता (खोचवां, मिर्जामुराद) और शशिकांत पाल (सुंदरपुर) को भी गिरफ्तार किया गया। भवन स्वामी सुनील शर्मा भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चार युवतियों में दो रामनगर की और दो अन्य शहर के अलग-अलग हिस्सों की हैं। शुरुआती पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि संचालिका मुंबई की रहने वाली है।

पुलिस ने जुटाया डाटा

पुलिस ने मौके से 4,000 रुपये नकद, दो आईफोन, सात अन्य मोबाइल फोन, दो क्यूआर कोड और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। जांच में पता चला कि स्पा में सर्विस का भुगतान क्यूआर कोड के जरिए किया जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

इससे पहले भी यहां हुई कार्रवाई

एसओजी-2 टीम ने इससे पहले चितईपुर, फूलपुर और भेलूपुर में स्पा सेंटरों और गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। अब तक 19 महिलाओं और 16 पुरुषों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस मामले में फरार संचालिका की तलाश में छापेमारी कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Updated on:
1 Sep 2025, 4:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी