सर्द हवाओं ने किया ठिठुरने पर विवश, 13 जनवरी से होगा मौसम में बदलाव
वाराणसी. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। दिन में तेज धूप निकली थी लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप भी बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था इस तरह न्यूनतम तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस गिरा है7
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अमित शाह करेंगे नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूक
सुबह से ही मौसम में सर्द हवा लोगों की कंपकपी बढ़ा रही थी। आसमान साफ था इसलिए सुबह ही भगवान भास्कर के दर्शन हो गये थे। दिन चढऩे के साथ धूप भी तेज निकली। ठंड से बेहाल लोगों के लिए यह धूप किसी राहत से कम नहीं थी। लोगों ने दिन में गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम होने के बाद एक बार फिर से सर्द हवाओं के चलते गलन में वृद्धि हो गयी।
यह भी पढ़े:-सुसाइड नोट में लिखा महादेव प्लीज मेरे शरीर को कही मत भेजना और लगा ली फांसी
एक जनवरी को था न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, साल का सबसे सर्द दिन
पिछले साल 30 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था और 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इसके बाद तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व उससे उपर बना हुआ था लेकिन अब 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में इस अभी तक के तापमान की बात की जाये तो सबसे सर्द दिन रहा है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय न बताया कि दो दिन में आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिरा चुका है। हवा की रफ्तार तेज है इसलिए कोहरा का असर नहीं दिखायी दिया। 12 व 13 तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। 14 से 16 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन होगा। जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है, जिसके चलते वार्म फ्रंट आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद बारिश होने की संभावना है।